महज़ पत्नी को साथ न भेजने पर क्रोध में आये युवक ने सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

मो0 कुमैल
सहारनपुर: सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ क्रोध में आये युवक ने अपनी सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। मामला सहारनपुर में जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी का है। दरअसल, ससुराल में रह रहे युवक ने महज़ पत्नी को साथ न भेजे जाने पर क्रोध में आकर अपनी सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिससे सास की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

सास के इंकार करने करने के बाद विवाद हुआ। शनिवार सुबह करीब चार बजे नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। जिससे सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। पायल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी नितिन और रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सास की मौत हो गई है। आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।











