राजस्थान: वैन और कार की हुई भिडंत में चार लोगो की हुई मौत, मृतको में दो घंटे पहले जन्मा नवजात भी शामिल

अब्दुल रज्ज़ाक
जयपुर: वैन और कार की भिडंत में बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार लोगो की मौत हो गई। हादसा बूंदी जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 इटूंदा मोड़ के पास का है जहाँ वैन व कार की भिड़ंत में वैन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतको में दो घंटे पहले जन्मा नवजात भी शामिल है।

गंभीर घायलों रेखा, नंदू बाई व नवजात को देवली चिकित्सालय ले जाया गया, जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। रेखा बाई के पति हंसराज को गंभीर स्थिति में कोटा चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर उमर से बड़ी संख्या में लोग देवली व हिण्डौली पहुंचे। जहां पर चारों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।











