शर्मनाक कहे या संस्कार की कमी: पांच साल की मासूम से 13 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म

संजय ठाकुर/अजीत शर्मा
बस्ती: शर्मनाक कहे या संस्कार की कमी कहे समझ नहीं आ रहा है। या फिर इसको संस्कार की कमी ही तो कहेंगे जहाँ गुल्ली-डंडा खेलने की उम्र में 13 साल का किशोर एक पांच साल की मासूम के अस्मत से खेल गया। आप भी मामला सुन स्तब्ध हो जायेंगे। मामला बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र का है जहाँ 13 वर्षीय किशोर ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

उसकी दादी ने घर के अंदर जाकर देखा तो किशोर वहां से भाग गया। उसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता के परिवार वालों को हुई। उन लोगों ने यूपी-112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











