बाइक और सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार हुई टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

यश कुमार
कन्नौज: जिले कन्नौज में कल बुधवार की देर रात शहर के तिर्वा क्रॉसिंग के पास जीटी रोड पर बाइक और सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। देर रात हुए इस हादसे में ऑटो चालक और बाइक सवार की मौत हो गई।

हादसे में ऑटो चालक जमील और बाइक से सवार पीयूष गुप्ता की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।











