बाइक की हुई टक्कर में दो युवक घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार चट्टी पर शनिवार की प्रातः सुबह करीब 6 बजे दो बाइक आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से निजी वाहनों से उन्हें सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एक को जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल युवक सूरज के मौसा कोमल निवासी शाहपुर अफगां सीएचसी सीयर पहुंच गए।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल सूरज की स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही दूसरा बाइक सवार घायल की पहचान महावीर निषाद (30) पुत्र राम केवल निषाद निवासी बड़ा नगर थाना गोलाबाजार जनपद गोरखपुर के रूप में हुआ है। महावीर के पिता ने फोन पर बताया कि महावीर टाइल्स लगाने के सिलसिले में बलिया गया हुआ था। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।











