शराब पीने के लिए माँ ने नहीं दिए पैसे तो कलयुगी बेटे ने माँ के सिर पर डंडा मारकर ले लिया जान

मो0 कलीम
बिजनौर: दुनिया की सबसे बड़ी दौलत माँ होती है मगर माँ जैसी दौलत को ही चाँद रुपयों के लिए बेटे ने मौत के घात उतार दिया। बेटे को माँ से पैसे भी चाहिए थे तो वो भी शराब पीने के लिए। मामला बिजनौर जनपद में चांदपुर के ग्राम लेपुरी का है जहाँ एक शराबी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी वृद्ध मां की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि मां ने बेटे को शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसी बीच बेटे ने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज ने बताया कि आरोपी बेटे देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शराब के लिए पैसे न मिलने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में देवेंद्र ने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया था।











