बीजेपी से अमन गिरी ने दाखिल किया दो सेट में नामांकन, दो लोगों ने प्राप्त किए नामांकन पत्र

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में 139, गोला गोकरननाथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2022 के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी/ एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी से अमन गिरि ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।












