रंजिश के चलते गोली मारकर हुई किसान की हत्या, मक्का सुखा रहा था किसान

यश कुमार
कन्नौज: रंजिश के चलते किसान की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना कन्नौज ज़िले की है जहाँ सड़क पर धुप में मक्का सुखा रहे किसान की गोली मार कर हत्या कर दिया गया है। इस घटना से किसान के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ शुरू की है।

मृतक के पुत्र रितेश ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी गांव के दो युवकों से पिता का विवाद हुआ था। इसी रंजिश में युवकों ने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।











