राहत: घाघरा में जारी है घटाव

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का सर्वाधिक जल स्तर 65.680 मीटर से आज शाम 5:00 बजे 1 मीटर 35 सेंटीमीटर का भारी घटाव दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के कुशल कार्य सहायक सत्येंद्र पासवान ने बताया कि नदी का जलस्तर पहले 2 सेंटीमीटर तथा बुधवार को 11:00 बजे दिन से 1 सेंटीमीटर की दर से घटाव शुरू हुआ है।












