कानपुर में एशिया के सबसे बड़े जुलूस “जुलूस-ए-मुहम्मदी” में सर्व-धर्म एकता की मिली देखने को मिसाल

आदिल अहमद
कानपुर: एशिया के सबसे बड़े जुलूस जुलूस ए मोहम्मदी में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला इस जुलूस में एकता का संदेश देते हुए सर्व धर्म महासभा के लोगों ने हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई के धर्मगुरुओं ने एक साथ गाड़ी में बैठ कर एकता का संदेश दिया। साथ ही इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी मुस्लिम धार्मिक जुलूस में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एक साथ नजर आए।












