गुजरात: मोराबी पुल हादसे में अब तक 177 लोगो को बचाया गया, 141 की मौत, जाने लेटेस्ट अपडेट

यश कुमार/तारिक़ खान
गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत हो गई है और अब तक 177 लोगो को बचाया जा चुका है। अन्य की तलाश में अभियान जारी है। हादसे के बाद एनडीआरएफ की 5 टीमों को मौके पर लगाया गया है।


बताते चलें कि मोरबी में गिरा केबल पुल करीब एक सदी पुराना था। मरम्मत के बाद चार दिन पहले ही 26 अक्टूबर को इस पुल को फिर से खोला गया था। हालांकि 24 घंटे पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पुल हिलता हुआ नजर आ रहा है। सबसे अचंभे की बात स्थानीय नगर निकाय प्रमुख ने एक खबरिया चैनल में चल रहे साक्षात्कार में कही है। संदीप सिंह जाला ने कहा है कि इस पूल को खोलने से पहले मरम्मतकर्ता ने अधिकारियों से फिटनेस प्रमाणपत्र नही लिया था। इसके बाद अब एक नई बहस शुरू हुई है कि आखिर फिर कैसे इस पुल को खोला गया।
हादसे को लेकर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। हादसे के बाद पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है। पीएम मोदी ने मोरबी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की राशि की मदद की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।











