खेत में खून से लथपथ मिला किसान का शव, जाँच में जुटी पुलिस

मो0 कुमैल
कानपुर: कानपुर के घाटमपुर में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव के बाहर बाजरे के खेत में किसान का खून से लथपथ शव मिला है। किसान का गला गमछे से कसा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि किसान का गला गमछे से कसा हुआ था। जिसके चलते गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। टीम को शव के पास से टूटा चश्मा मिला है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।











