Varanasi

निकली बनकटी हनुमान जी की प्रभातफेरी

अजीत शर्मा

वाराणसी: दुर्गाकुंड आनन्दपार्क के पीछे स्थित बनकटी हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। दिपावली के एक दिन बाद प्रतिवर्ष हनुमानजी जी प्रतीकात्मक प्रतिमा को क्षेत्र भ्रमण के लिए निकाला जाता है। इस वर्ष दीपावली के दुसरे दिन ग्रहण होने के कारण आज प्रभातफेरी निकली। जो दुर्गाकुंड, खोजवा, सरायनन्द आदि क्षेत्रों से होते हुये पुनः मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।

लोग इस यात्रा को बनकटी ध्वजा यात्रा या प्रभातफेरी के नाम से जानते है। प्रभातफेरी का कार्यक्रम लखन केसरी द्वारा सम्पन्न कराया गया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए खोजवा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार यादव दल बल के साथ प्रभातफेरी में दिखे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts