निकली बनकटी हनुमान जी की प्रभातफेरी

अजीत शर्मा
वाराणसी: दुर्गाकुंड आनन्दपार्क के पीछे स्थित बनकटी हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। दिपावली के एक दिन बाद प्रतिवर्ष हनुमानजी जी प्रतीकात्मक प्रतिमा को क्षेत्र भ्रमण के लिए निकाला जाता है। इस वर्ष दीपावली के दुसरे दिन ग्रहण होने के कारण आज प्रभातफेरी निकली। जो दुर्गाकुंड, खोजवा, सरायनन्द आदि क्षेत्रों से होते हुये पुनः मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।












