कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कर्णाटक पहुच कर शामिल हुई सोनिया गाँधी,देखे सोनिया और राहुल की एक खुबसूरत तस्वीर

आदिल अहमद
डेस्क: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्णाटक पहुच चुकी है। राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को भले ही स्ट्रीम मीडिया के कैमरों की चकाचौंध न मिल रही पा रही है। मगर जिन इलाकों से यह यात्रा गुज़र रही है उन इलाकों में जनसमर्थन काफी मिल रहा है।


कांग्रेस के संगठन महासचिव के0सी0 वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।” राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।











