फिर आया शर्मनाक वीडियो सामने: कलयुगी ज़ालिम बेटे ने सड़क पर अपनी माँ की किया बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख कर आप भी भेजेगे ऐसी ज़ालिम औलाद पर लानत

आफ़ताब फारुकी
प्रतापगढ़: माँ अपने कोख में 9 माह अपना खून पिला कर औलाद को पालती है। खुद भूखी रह लेती है मगर औलाद को भर पेट खाना खिलाती है। अपने बेटे को मुस्टंड बनांते बनाते आखिर खुद जर्जर हो जाती है। फिर एक दिन ऐसा ही मुस्टंड बेटा नालायक और कमज़र्फ निकल जाता है जो अपनी माँ के साथ ही अपनी बहादुरी दिखाने लगता है। ऐसे बेटो को आप कलयुगी कह सकते है।

रिश्ते को शर्मसार करने वाली तस्वीरें आए दिन देखने को मिल रही है. प्रतापगढ़ के इस कलयुगी कुपुत्र को देखिए. कैसे सरेराह अपनी माँ को पीट रहा है. घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के बभनपुर का मामला। pic.twitter.com/xZCuHzSBXn
— priya singh (@priyarajputlive) October 13, 2022
वायरल वीडियो प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र स्थित बभनपुर का बताया जा रहा है। बुज़ुर्ग माँ जईफ इतनी है कि वह ठीक से सीधी खडी भी नही हो पा रही है। कलयुगी बेटा हाथो में एक डंडा लिए है और आखिर ऐसे जोर से डंडा अपनी बुज़ुर्ग माँ को मारता है कि वह दर्द से तड़प उठती है और दौड़ते हुवे आगे भागती है। आखिर चंद कदमो के बाद वह बैठ जाती है। दर्द से उसका हाथ कांपने लगता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले में मानिकपुर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। मामले में आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।










