निर्मम हत्या: ईंट से सिर कुचलकर सराफा व्यापारी की हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

फारुख हुसैन
हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में सराफा व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी गई. हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में सराफा व्यापारी की कल बुधवार रात ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सराफा व्यापारी का शव सुबह बावन मार्ग पर माइनर के पास पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों से पूंछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











