आजमगढ़: नवविवाहिता ने किया आत्महत्या, वजह जान हो जायेंगे हैरान

संजय ठाकुर
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले आजमगढ़ में के नवविवाहिता ने आत्महत्या कर लिया। मामला रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा इस्माइलपुर का है जहाँ गांव निवासी नव विवाहिता ने घर में ही दुपट्टे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की वजह जान आप हैरान रह जायेंगे। दरअसल, घटना के समय परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए हुए थे। लौटने पर घटना की जानकारी हुई।

इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन जब पूजा कर घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार, मृतका छठ पर नए कपड़े की मांग कर रही थी। जिस पर पिता ने कहा कि पैसे ले लो और जाकर कपड़े ले आओ, लेकिन वह छठ पर कपड़ा पहले से न आने से नाराज हो गई। घर के लोग छठ पूजा करने चले गए और विवाहिता ने घर पर ही फांसी लगा कर अपनी जान दे दिया। परिजनों की सूचना पर एसओ कौशल पाठक मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।+











