केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने फांसी लगाकर दिया जान, जांच में जुटी पुलिस

मो0 कुमैल
लखनऊ: केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने आत्महत्या कर लिया है। आज बुधवार को लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में स्थित रियल एस्टेट कारोबारी केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। नंद किशोर (47) का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। उनके बेटे विशाल ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर बुधवार को अपने कमरे में लेटे हुए थे। मृतक के भाई अजय रावत ने बताया कि नंद किशोर का कमरा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। बाद में कमरे में पंखे के सहारे उनका शव लटकता मिला।











