बेखौफ होते अपराध: घर में घुस कर दंपत्ति और नौकरानी की हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

तारिक़ खान
नई दिल्ली: हर दिन कही न कही बेखौफ होते अपराधो की घटनाएं सामने आती रहती है। अपराध इतने बेखौफ होते चले जा रहे है कि वो राह चलते और घर में घुस कर घटनाओं को अंजाम दे रहे है और फरार हो जा रहे है। मामला देश की राजधानी दिल्ली का है जहाँ बदमाशो ने घर में घुसकर दंपत्ति समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्यारे सीसीटीवी में कैद हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी जांच में खुलासा हुआ है कि हत्यारे पांच थे। सभी हत्यारे बाइक पर आए थे। नौकरानी सुबह 7:30 बजे घर आई थी। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक दंपत्ति की एक दो साल की बच्ची भी है जो घर में सकुशल मिली है।











