बेमौसम में मुसीबत की बारिश: 2 की मौत, बंद हुए स्कूल-कॉलेज

सुफियान खान
चेन्नई: कल मंगलवार की रात चेन्नई में भारी बारिश हुई। रात भर हुई इस भारी बारिश के बाद शहर और बाहरी क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो गये। बारिश ने अपना काफी असर छोड़ा। वही दो लोगो की मौत भी हो गई है। एक व्यक्ति को करंट लग गया, जबकि एक महिला की दीवार गिरने से मौत हो गई। बताते चले कि तमिलनाडु सरकार ने बुधवार सुबह चेन्नई, तिरुवल्लूर और रानीपेट जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में बारिश की छुट्टी का ऐलान कर दिया था।

बारिश को देखते हुए यहां दो सब-वे बंद कर दिए गए और शहर में यातायात जाम और वाहनों की धीमी आवाजाही देखी गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शीर्ष अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की और उन्हें शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट सहित कम से कम 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।











