रेलवे विभाग की घोर लापरवाही, टला बड़ा हादसा –

तारिक़ खान
प्रयागराज: प्रयाग संगम से गंगा गोमती एक्सप्रेस आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को अपने निर्धारित समय सुबह 5:45 पर लखनऊ के लिए चली और अटरामपुर और रामचौरा रेलवे स्टेशन के बीच लाई गाँव के सामने ट्रेन की इंजन के ठीक एक डिब्बा पीछे से खुल गया और ट्रेन एक डिब्बा लेकर आगे बढ़ गई बाकी के डिब्बे पीछे छोड़ दिया।

फिर ट्रैक बहाल करने के लिए अस्थायी रूप से गाड़ी को रामचौरा स्टेशन पर खड़ी करके स्थायी रूप से ठीक किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि इसको ठीक करने के लिए करीब एक घंटे लगेंगे ट्रेन में करीब 10 बोगी थी और करीब एक हजार यात्री सवार हैं। रेलवे विभाग की इस तरह की लापरवाही से यात्रियों में रोष व्याप्त है।











