उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यो में उपचुनावों का फूंका बिगुल, 8 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

आदिल अहमद

भारत निर्वाचन आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। इस उपचुनाव मे 5 दिसंबर को मतदान होगा तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। पांच खाली विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे, जिनमें ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-एक और यूपी की एक संसदीय सीट शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में संसदीय सीट के लिए मतदान होगा। विधानसभा सीटों के लिए ओडिशा के पदमपुर, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार के कुरहानी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर (एसटी) और उत्तर प्रदेश के रामपुर में मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों में उप-चुनावों में ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही विभिन्न राज्यों में पांच विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। यादव का लंबी बीमारी के बाद पिछले महीने निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश में सपा नेता मोहम्मद आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई रामपुर विधानसभा सीट उन पांच सीट में से एक है जिन पर उपचुनाव होना है। रामपुर से विधायक रहे खान को अप्रैल 2019 में उनके खिलाफ दर्ज घृणा भाषण के मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दे दिया था।

उत्तर प्रदेश की संसदीय सीट पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 10 अक्टूबर को निधन के बाद से खाली पड़ी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी चुनाव हो रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *