तेज़ रफ़्तार एम्बुलेंस ने मारी रेलवे फाटक को टक्कर, 10 घंटे बंद रहे रेलवे फाटक से आम जन हुवे परेशान

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड: बलिया किडिहरापुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की देर शाम रेल क्रॉसिंग के गेट में तेज रफ्तार एक प्राइवेट एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन जोरदार टक्कर से एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही रेल फाटक का लॉक भी फस गया।












