घूम-घूम कर गांजा बेचता था घसियारी टोला के शमशुद्दीन का बेटा बिलाल, डेढ़ किलो गांजा सहित आखिर चढ़ ही गया चौक पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी की चौक पुलिस को एक बड़ी कामयाबी अपने एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिली जब डेढ़ किलो गांजा के साथ आदमपुर के घसियारी टोला निवासी शमशुद्दीन का बेटा बिलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जामा तलाशी में पुलिस ने उसके पास से गांजा बेच कर मिले 7750 रुपया, इलेक्ट्रोनिक कैलकुलेटर और डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। यह गिरफ्तार कल देर रात 9:30 बजे के करीब चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा ब्रह्मनाल घाट से किया गया है।

इसी दरमियान उनको कुछ लोगो की भीड़ गुलेरिया कोठी के बगल की सीढ़ियों पर दिखाई दिए जो पुलिस को देख कर भागने के फिराक में थे। तभी पुलिस ने दौड़ा कर एक युवक जो हाथो में थैला लिए था को पकड़ लिया। जिसकी जामा तलाशी करने पर उसके झोला में गांजा छोटी छोटी पुडियो में मिला। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि साहब मैं ये गांजा छोटी छोटी पुडियो में बेचने आया था। युवक ने अपना नाम बिलाल पुत्र शमशुद्दीन निवासी घसियारी टोला बताया। पास से बरामद हुवे नगद रुपयों के सम्बन्ध में उनसे बताया कि यह रुपया गांजा बेच कर मिले है।पुलिस ने बिलाल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर आज अदालत में पेश किया है।











