जैतपुरा थाना क्षेत्र के गोलगड्डा पर मिली अज्ञात लाश की हुई शिनाख्त, विशेश्वरगंज गल्ला मंडी में माल ढोता था मृतक जग्गन यादव

ईदुल अमीन
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित गोलगड्डा के मालगोदाम में मिली अज्ञात युवक की सिर कूंची हुई लाश को आज आखिर शिनाख्त मिल ही गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मृतक की तस्वीर से उसके परिजनों ने आकर शिनाख्त किया है। मृतक जग्गन यादव सारनाथ के रघुनाथपुर का रहने वला था।

प्रकरण में इस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त के बाद आज उसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही किया जा रहा है। वही डीसीपी वरुण के निर्देशन में हत्या के इस मामले में जैतपुरा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलंस टीम भी लगी हई है। चर्चाओं के अनुसार जग्गन शराब का लती था। परिजनों ने अब्ताया कि वह शनिवार सुबह वह घर से निकला था।











