हमीरपुर: मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन, लगाया आरोप कि अराजक तत्वों ने तोडा धर्म स्थल

संजय ठाकुर
कानपुर: हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में पेश इमाम सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने अराजकतत्वों पर धार्मिक स्थान ध्वस्त करने का आरोप लगाया। कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन में अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई करने व ईदगाह मस्जिद को पुन: स्थापित कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने कहा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











