मैनपुरी उपचुनाव: बसपा का वाकओवर है किसके लिए फायदेमंद? सपा क्या बचा पाएगी अपना यह अभेद किला या फिर भाजपा करेगी यहाँ अपना कब्ज़ा ?

मो0 कुमेल
डेस्क: सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा के सामने एक तरफ जहा विरासत बचाने की चुनौती है। वहीं भाजपा सपाई किले को आजमगढ़ की तरह ध्वस्त कर देना चाहती है। वही बसपा ने यहाँ से अपना प्रत्याशी न उतार कर मुकाबला आमने सामने कर कर दिया है। यहाँ अब मुकाबिला सपा और भाजपा का होगा। जिसमें सपा अपना किला बचाने के लिए संघर्ष करेगी तो वही भाजपा इस सीट को भी आजमगढ़ की तरह जीत कर यहाँ अपना परचम लहराना चाहेगी।

जिले में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के सामने बीते कई चुनावों से प्रत्याशी नहीं उतार रही है। आखिरी बार 2004 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारा था। ऐसे में कांग्रेस इस बार उप चुनाव में प्रत्याशी उतारती है या नहीं ये बाद में ही पता चलेगा। अब तक पार्टी की ओर से प्रत्याशी को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।











