देखे सीसीटीवी फुटेज: बे’अदबी के आरोपी डेरा सच्चा सौदा अनुयायी की खुलेआम गोली मार कर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना का फुटेज हुआ वायरल

जावेद अंसारी
अमृतसर: पंजाब के फरीदकोट जिले में बृहस्पतिवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की गोली मारकर हत्या कर दी। वह 2015 की बे’अदबी की घटना का आरोपी था। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त प्रदीप कोटकपूरा में स्थित अपनी दुकान खोल रहा था और इस हमले में प्रदीप के अंगरक्षक को भी गोली लगी है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पंजाब मे डेरा सच्चा सौदा अनुयायी की गोली मार कर हुई हत्या का वायरल हुआ वीडियो pic.twitter.com/WfVlXMwh48
— Shaheen Banarasi (@ShaheenBanarasi) November 10, 2022
पुलिस महानिदेशक (फरीदकोट संभाग) प्रदीप कुमार यादव ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिसमें देखा गया है कि पांच लोग दो मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आये थे। बता दें कि 2015 में फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब के पृष्ठों से बेअदबी करने के एक प्रकरण के बाद जिले भर में विरोध प्रदर्शन हुए थे।












अराजकता फैलाने और देश मे माहौल खराब करने के लिए यह किया गया है,देश मे कानून का सम्मान नही बचा,ना ही कानून का डर बचा है,
यह प्रदीप का नही,कानून का सम्मान करने और उस पर फैसला छोड़ने वाले प्रदीप का नही,बल्कि कानून का कत्ल है
भगवंत मान सरकार आपकी प्रशासनिक व्यवस्था पर शर्म आती है