महज़ तीन घंटे में ही आदमपुर के मछोदरी चौकी इंचार्ज ने मौलाना बाबा से मोबाइल चोरी करने वाले सुग्गागडही निवासी सोनू को दबोच मोबाइल किया बरामद

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित कोयला बाज़ार मौलाना बाबा पर चल रहे उर्स के दरमियान एक युवक द्वारा उर्स में आये जायरीन का मोबाइल चोरी कर लिया गया था। मोबाइल चोरी की इस वारदात की जानकारी पीड़ित को देर रात हुई जब उसने अपने जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश किया। रात काफी हो जाने पर सुबह लगभग 10 बजे के करीब पीड़ित ने इसकी जानकारी आदमपुर पुलिस को प्रदान किया।
शिकायत मिलने के बाद एक्टिव मोड़ में आये मछोदरी चौकी इंचार्ज मिथलेश कुमार ने तुरंत ही इसका सुराग लेने की कोशिश शुरू कर दिया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जारी तलाश को जल्द सफलता मिली और एक फुटेज में आरोपी मोबाइल निकाल कर भागता हुआ दिखाई दे गया। फुटेज के आधार पर मोबाइल चोर की शिनाख्त और उसकी गिरफ़्तारी का प्रयास जारी हुआ।













