गोंडा में गुंडई की इन्तेहा: हाथो में कट्टा ले युवक की बर्बर पिटाई कर पेशाब पीने को किया मजबूर, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, सपा ने वीडियो ट्वीट कर किया भाजपा सरकार पर हमला

संजय ठाकुर
गोंडा: दबंगई की इन्तेहा खत्म करते हुवे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गोंडा जनपद के थाना कोतवाली नगर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वाकई गुंडई की इन्तेहा दिखाई दे रही है, जिसमें दबंगई और गुंडई दिखाते हुवे कुछ युवक फिल्मी अंदाज़ में हाथो में कट्टा लहराकर लात घूंसों से एक युवक की पिटाई कर रहे है।

योगी जी !
आपके राज में कट्टा लहराते ,गरीब युवक के मुंह में दबंगों द्वारा पेशाब करते यह वीडियो देख लीजिए और अगर शर्म बची हो तो शर्म कर लीजिए ,
इस वीडियो को देखकर आप और आपकी पार्टी शर्मिंदा हो और कृपया जब विदेश जाइयेगा तो बड़ी सी स्क्रीन पर आप इस वीडियो को सबको दिखाईएगा 👇 pic.twitter.com/E6ahxA4yWS
— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) November 16, 2022
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर सवाल उठाए है। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी ने ऑफिशियल अकाउंट से किया ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। समाजावदी पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट से यह वीडियो ट्वीट हुआ है। जिसमें लिखा है कि “योगी जी ! आपके राज में कट्टा लहराते ,गरीब युवक के मुंह में दबंगों द्वारा पेशाब करते यह वीडियो देख लीजिए और अगर शर्म बची हो तो शर्म कर लीजिए , इस वीडियो को देखकर आप और आपकी पार्टी शर्मिंदा हो और कृपया जब विदेश जाइयेगा तो बड़ी सी स्क्रीन पर आप इस वीडियो को सबको दिखाईएगा।”











