आज और कल घने कोहरे की चेतावनी, जाने कहाँ जारी किये गये येलो अलर्ट

मो कुमेल
लखनऊ: घने कोहरे के साथ ठण्ड ने पूरी तरह अपनी दस्तक दे दिया है। कोहरे की चादर ने ठण्ड और गलन को बढ़ा दिया है। कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। आने वाले दो दिन कोहरे के लिहाज से चेतावनीपूर्ण है, इसलिए घर से बाहर ध्यान से निकलें। खासकर वाहन चलाते वक्त बहुत सावधानी बरतें।

जबकि जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास घना कोहरा छाए रहने को येलो अलर्ट जारी किया गया है।











