उपचुनाव नतीजे: रामपुर और मैनपुरी में सपा की भारी बढ़त, खतौली में RLD आगे

तौसीफ अहमद
डेस्क: उपचुनाव के रुझान बड़े ही दिलचस्प होते जा रहे है। इस चुनाव पर पुरे प्रदेश की नज़रे बनी हुई है। बताते चले कि रामपुर उपचुनाव में 16 राउंड के बाद सपा के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 7,627 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 27,266 और आकाश सक्सेना को 19,639 वोट मिले हैं।

वही खतौली में 14वें राउंड के बाद रालोद प्रत्याशी मदन भैया करीब 10 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं। जुड़े रहे हमारे साथ हम देंगे पल पल की रिपोर्ट।











