गाजियाबाद: रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और दो पुरुष की हुई मौत

शाहीन बनारसी(इनपुट-सारताज खान)
गाजियाबाद: आज के सोशल मीडिया के दौर में रील्स बनाना तो जैसे आम होता जा रहा है। हर गली नुककड़ पर कही न कही आपको कोई डांस करता हुआ जरुर नज़र आएगा, जो रील्स के के लिए ये सब कर रहा हो। रील्स बनाना एक जूनून और कॉम्पिटिशन होता जा रहा है, इस जूनून में लोग अपनी जान गवां बैठ रहे है। ये कोई नई बात नहीं है कि रील्स बनाने के लिए लोग नए नए जगहों पर जाते रहते है, बल्कि कभी कभी ऐसी जगहों पर भी रील्स बनाने लगते है जो उनके लिए खतरा तो रहता है मगर शायद उन्हें ये सब नज़र नहीं आता।

डीसीपी ग्रामीण डॉ० ईरज राजा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर के मेमो के जरिए मिली थी। बुधवार रात को ग़ाजियाबाद से लखनऊ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से मसूरी के कल्लू गढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास तीनों वीडियो बनाने के दौरान चपेट में आए थे। पद्मावत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इसकी जानकारी डासना रेलवे स्टेशन पर दी थी।











