गुजरात विधानसभा चुनाव: दोपहर एक बजे तक कुल 34.74 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

शाहीन बनारसी(इनपुट- यश कुमार)
सूरत: गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में होगा। अंतिम चरण के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में घाटलोडिया, विरमगाम और गांधीनगर दक्षिण सबसे ज्यादा चर्चित है।












