जमुनाबाद पहुंचे मंत्री बलदेव औलख, किया कृषि महाविद्यालय का औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी (कैम्पस) जमुनाबाद गोला का उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (कृषि) बलदेव सिंह औलख काऔचक निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान डीन, डिप्टी डायरेक्टर कृषि अरविंद मोहन मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ मौजूद रहे।











