जौनपुर: ट्रक और मैजिक में आमने-सामने हुई टक्कर, छह घायल

अजीत शर्मा
डेस्क: आज शुक्रवार की सुबह जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के पास वाराणसी-सुल्तानपुर हाइवे पर मैजिक व ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब नौ बजे की है। हाइवे पर हुए मैजिक और ट्रक में हुई टक्कर में दो महिला और तीन बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रेहटी भेजा गया।

इस हादसे में चालक आल्हा(40), शकुंतला (51) पत्नी सूबेदार निवासी छितौना, रीना (30) पत्नी राधेश्याम निवासी थरी फूलपुर वाराणसी और इनके तीन बच्चे अंश (12), हिमांशु (8), प्रियांशु (7) घायल हो गए। सभी घायल चालक समेत आपस में रिश्तेदार हैं। जिनका सीएचसी में उपचार किया गया।











