बिहार नगर निकाय चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण में बिहार के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग, मुजफ्फरपुर में पिंक बूथ पर लगा हीटर

अनिल कुमार
बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे चरण में बिहार के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग हो रही है। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है।

बताते चले कि दूसरे चरण के मतदान में गया जिले के डोभी और फतेहपुर नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ही मतदान होगा। शेष सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे। शुक्रवार 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। वोटर खुद मतदान सम्बंधित जानकारी निकाल सकते है। इस चरण के लिए नाम वापसी के बाद दूसरे दौर के 14 प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं।












