बिहार नगर निकाय चुनाव: वोटिंग से कुछ घंटे पहले सीवान में अपराधियों ने चेयरमैन पद के उम्मीदवार को मारी गोली

गोपाल जी
बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे चरण में बिहार के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग हो रही है। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है।












