मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक 5.2, खतौली में 6.9 और रामपुर में 3.97 फीसदी मतदान, जाने सपा प्रत्याशी आसिम रजा ने क्या लगाया आरोप

मो0 कुमैल
डेस्क: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इस उप चुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला व 132 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदान स्थलों पर जो भी मतदाता शाम 6 बजे मौजूद रहेंगे, वो सभी मतदान कर सकेंगे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 6.9 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, खतौली के नावला में एक ईवीएम मशीन खराब थी। जिसकी सूचना पर एसपी सिटी और एडीएम ई ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम मशीन को बदलवाया। दोबारा से मतदान शुरू कराया गया है। नावला मतदान केंद्र पर ही एक एजेंट के पास मोबाइल हुआ बरामद।












