राजस्थान: शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटने से हुआ ज़ोरदार धमाका, 2 बच्चो सहित 5 लोगो की हुई मौत, 50 घायल

अब्दुल रज्ज़ाक
जयपुर: राजस्थान के जोधपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान दो गैस सिलेंडर फट गये। गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चो सहित 5 लोगो की मौत हो गई जबकि करीब 50 लोग घायल हो गये है। गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण ज़ोरदार धमाका हुआ जिससे हडकंप मच गया।

वही इस हादसे में 12 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा, “यह बहुत गंभीर दुर्घटना है। 50 घायलों में से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज चल रहा है।”











