रामपुर में आजम का जलवा बरकरार तो मैनपुरी में मुलायम का जलवा कायम, सपा को बड़ी बढ़त, जाने खतौली का हाल

आदिल अहमद
डेस्क: रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा इस बात का फैसला आज हो जाएगा। बताते चले कि 12 राउंड के बाद आसिम रजा (सपा) को 19,213 वही आकाश सक्सेना (भाजपा) 14,476 वोट मिले है। 4,737 मतों का अंतर चल रहा है।

वही अगर खतौली की बात करे तो 10वें राउंड में रालोद प्रत्याशी को 36726 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी को 26799 वोट मिले हैं। वहीं अब तक की गिनती की कुल वोटों की बात करें तो रालोद प्रत्याशी 9927 वोट से आगे है।











