एआरटीओ ने सख्त रुख अपनाया 13 वाहन सीज, चार के काटे चालान

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे एवं उनका पूरा प्रवर्तन दल सड़कों पर मुस्तैद दिखा। एआरटीओ ने थाना हैदराबाद क्षेत्र में बिना फिटनेस, टैक्स ना जमा होने पर दो बसें एवं दो मैजिक सीज की। वही भीरा थाना क्षेत्र में परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं फिटनेस खत्म होने पर दो बस सीज कर थाने में खड़ी करवाई। वही चार बसों का चालान किया। लखीमपुर में परमिट के उल्लंघन एक बस सीज की। यही गैर फिटनेस वाले दो बकाए वाले ट्रकों को भी सीज किया। वही कई बिना फिटनेस दौड़ने वाले वाहनों को वार्निंग देकर छोड़ा।












