एशियन कराटे चैंपियनशिप में दिल्ली के अख्तर भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

शाहीन बनारसी
दिल्ली के कराटे खिलाड़ी अख्तर उज्बेकिस्तान में होने वाली 18वीं सीनियर, 20वीं कैडेट, जूनियर, अंडर-21 एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अख्तर के अलावा भारतीय टीम में अनिकेत गुप्ता, दीपिका धीमान, नवीन भिंडिया, कार्ल वाचा, यश शर्मा, उज्जवल कुमार, मीमांशा जोशी और भी अन्य खिलाड़ी भारत के शामिल हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 20 दिसंबर तक होगा।












