एसडीएम ने किया गौ आश्रय स्थल भानपुर, चाउपुर का निरीक्षण, की व्यवस्थाओं की पड़ताल

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित गौवंशों को चारा, भूसा, पानी, छाया इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को मानक के रूप से सुनिश्चित कराये जाने एवं ठंड से बचाने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह ने बुधवार को तहसील सदर विकास क्षेत्र नकहा के क्षेत्र अंतर्गत गौ आश्रय स्थल भानपुर व चाउपुर का निरीक्षण किया।












