चंदौली: बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिलाए गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

ईदुल अमीन
चंदौली: कल मंगलवार की रात बेकाबू कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो में बैठी दो महिलाए गम्भीर रूप से घायल हो गई है। हादसा रात करीब 10 बजे चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-रामनगर मार्ग पर कटेसर के पास का है।

इसी बीच सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे दो महिलाओं की हालत गंभीर है। कार सवार मौके पर ही क्षतिग्रस्त कार छोड़कर भाग गया। मुगलसराय पुलिस जांच में जुटी है।











