जालौन: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ने घटनास्थल पर तोडा दम

जीशान अली
जालौन: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के हिमालयन वैली पेट्रोल पंप के पास की है जहाँ अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया।

थाना कुठौंद प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बुध सिंह के दो लड़के और दो लड़कियां हैं।











