बिल्थरारोड(बलिया): कार व टैम्पो में हुई ज़ोरदार टक्कर

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड से सिकंदरपुर राज्य मार्ग पर हल्दी रामपुर चट्टी के समीप शुक्रवार की सुबह कार व टैम्पो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि टैम्पो सड़क के किनारे खेत में जा गिरा जिसमें सवार चालक व उसका चचेरा भाई दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस ज़ोरदार टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल कराया गया। जहां पर उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही कार चालक का एयर बैग खुल जाने से वह सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर उभांव पुलिस के हवाले कर दिया।











