क्रिसमस की खुशियों के बीच अमेरिका में बर्फीला तूफ़ान बना मुसीबत, मौसम विभाग ने जताया आशंका कि इस वर्ष होगा सबसे ठंडा क्रिसमस
आफताब फारुकी
अमेरिका में इस बार सबसे ठंडा क्रिसमस मनाया जाएगा। अमेरिका में क्रिसमस की चल रही तैयारियों के बीच बर्फीले तूफ़ान ने क्रिसमस के जश्न हो भी ठंडा कर दिया है। अमेरिकन खबरिया साईट को अगर ध्यान दे तो अमेरिका में काफी सडको को इस बर्फीले तूफ़ान के कारण बंद कर दिया गया है। सडको पर बर्फ की मोटी परतो की तस्वीरे बयान करती है कि जनजीवन इस समय अमेरिका का कितना अस्त व्यस्त है।
अमेरिका के कई राज्यों में लोगों से घर के अंदर ही रहने की अपील की गई है। इस तूफ़ान को ‘बम तूफान’ का नाम दिया गया है क्योंकि मौसम की स्थिति तेजी से ख़राब हुई है। अमेरिका में लोग बर्फ़ीले तूफ़ान से परेशान हैं। हजारों फ्लाइट कैंसल हो गई हैं और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमीं हुई है। त्योहार के इस व्यस्त मौसम में लोग परिवार और दोस्तों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
वहीं, मौसम के जानकारों ने ऐसी आशंका जताई है कि यह इस साल का अब तक का सबसे ठंडा क्रिसमस होगा। यूएस नेशनलन वेदर सर्विस (एनडब्लूएस) ने बताया है कि देश के कुछ हिस्सों में लोगों को माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत मौसम परिस्थितियों के बीच यूनाइटेड, डेल्टा समेत कई एयरलाइंस ने फ्लाइट कैंसल कर दीं। अमेरिका के शिकागो में भी लोग तूफ़ान से बेहद परेशान हैं। यहां सड़क से बर्फ को हटाने का काम शुरू हो गया है। कोलोराडो में ट्रकों की लंबी लाइन देखी गई।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..