बिहार निकाय चुनाव: भाजपा सासद की पत्नी हार गई चुनाव, जनता ने श्रम मंत्री की माँ को भी नही चुना अपना प्रतिनिधि

अनिल कुमार

पटना: बिहार नगर निकाय चुनाव में पहले चरण की मतगणना पूरी हो जाने के बाद आये चुनाव परिणाम चौकाने वाले रहे है। यहाँ भाजपा के मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद की पत्नी अपना चुनाव हार गई है। भाजपा सांसद निकाय चुनाव में अपनी सीट नही बचा पाए यह चर्चा अभी थमी ही नही थी कि बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी जो छपरा से चुनाव लड़ी थी उनके भी चुनाव हार जाने का समाचार आ गया।

जिसके बाद यह तो साफ़ हो गया कि बिहार की जनता ने सांसद और मंत्री के रिश्तेदारों को भी नकार दिया है। वहीं, सुपौल से जदयू की पूर्व विधायक अमला देवी को भी हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा सुपौल से पूर्व मंत्री अनुप लाल यादव की बहू रंभा देवी भी चुनाव हार गई हैं। पहले चरण के चुनाव में मतदाता ने 21,747 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। पहले चरण का चुनाव परिणाम बेहद रोचक रहा।

दूसरी तरफ भोजपुर जिले के बिहिया और मुंगेर के तारापुर में एक ही परिवार के तीन-तीन लोग चुनाव जीत गए। हाजीपुर नगर परिषद वार्ड संख्या 01 से ज्योत्सना कुमारी विजयी हुईं। ज्योत्सना कुमारी ने 53 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को हराया है। वे जदयू से 2014 में वैशाली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके विजय सहानी की बहू हैं। ज्योत्सना रमा निषाद की रिश्ते में चचेरी बहू हैं।

यही नही बिहार की जनता ने श्रम मंत्री की माँ को भी नकार दिया। जहरीली शराब कांड से चर्चा में आये सारण जिले में दिघवारा के वार्ड नंबर 7 से प्रत्याशी मुनेश्वर कुमार ने बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी को पराजित किया है। मुनेश्वर कुमार को 377 मत मिले, जबकि मंत्री की मां को 279 वोट मिले।

इसी क्रम में सीवान जिले की महाराजगंज नगर पंचायत में एक वार्ड में टॉस से जीत का फैसला हुआ। वार्ड-6 से निवर्तमान वार्ड पार्षद रंजू देवी और प्रत्याशी संगीता को बराबर बोट मिले। जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी और एसडीओ संजय कुमार ने मुकाबला टाई होने पर टॉस करके फैसला किया। जिसके बाद रंजू देवी टॉस जीत गईं और वार्ड 6 से विजयी घोषित की गईं।

भोजपुर के बिहिया में एक ही परिवार के तीन लोगों को मतदाता ने जीता दिया। इसें विजय कुमार गुप्ता उप मुख्य पार्षद, इनकी पत्नी पूजा देवी वार्ड 11 से पार्षद पर जीत हासिल कीं। वहीं चाची अंजू देवी वार्ड 10 पार्षद के पद पर जीती हैं। दूसरी तरफ बगहा नगर निकाय चुनाव में जेडीयू एमएलसी भीष्म साहनी अपनी साख नहीं बचा सके। भीष्म साहनी की पत्नी वार्ड 35 में वार्ड पार्षद के लिए और पुत्रवधू चेयरमैन पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं थी। इन दोनों को जनता ने नकार दिया और वह अपना चुनाव दोनों ही हार गए है।

आज हुई मतगणना के दौरान नालंदा कालेज का रोड में ट्रैफिक व्यवस्था और विधि व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। केंद्र पर निषेधाज्ञा लागू की गई थी। दंडाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *